Skip to main content

चेदि वंश

 

चेदि वंश

अशोक ने कलिंग युद्ध में विजयी होने के बाद इस राज्य (कलिंग) को मौर्य साम्राज्य में मिलाया था परन्तु अशोक की मृत्यु के बाद अन्तिम मौर्य सम्राटों की कमजोरी से लाभ उठाकर चैत्रराज ने कलिंग को स्वतंत्र कर लिया था. चैत्रराज की तीसरी पीढ़ी में ही खारवेल हुआ जिसका वृतान्त हाथी गुम्फा के शिलालेख में विस्तृत रूप से दिया गया है. यह शिलालेख प्राकृत भाषा में है. इससे कलिंग के सम्राट खारवेल के शासन की घटनाओं के अतिरिक्त उस काल की सामाजिक घटनाओं पर प्रकाश पड़ता है. इससे पता चलता है कि खारवेल जैन धर्म के अनुयायी था और उसका सम्बन्ध प्राचीन राजवंश के चेदि क्षत्रिय से था (यद्यपि चेदि क्षत्रियों प्रभुत्व मुख्यतया बुन्देलखंड में रहा परन्तु उनकी एक शाखा कलिंग में भी जा बसी थी.) वह चौबीस वर्ष की आयु में कलिग का स्वतंत्र शासक बना. चूंकि एक तूफान ने उसकी राजधानी भुवनेश्वर के समीप उदयगिरि को काफो क्षति पहुंचायी थी इसलिए उसने सर्वप्रथम अपनी राजधानी की मरम्मत कराई. तालाबों और बगीचों को दुबारा बनवाया. खारवेल एक प्रतापी और यशस्वी शासक था. उसने सर्वप्रथम राज्याभिषेक के दूसरे व अपनी विशाल सेना के साथ सातवाहन राजा शतकर्णी के मुषिक नगर (कृष्णा नदी पर स्थित) पर आक्रमण किया. राज्याभिषेक के तीसरे वर्ष खारवेल ने (जो स्वयं बड़ा भारी संगीताचार्य था ) अपनी राजधानी में अनेक नाच-गाने कराकर जनता को प्रसन्न किया. चौथे वर्ष में उसने राष्ट्रिकों और भोजकों को विजय किया. खारवेल ने अपनी राजधानी तक नहर को बढ़ाया. उसने अपने पौर (नगर) ओर जनपद (राज्य) की सभाओं को विशेष अधिकार दिये. पाँचवें वर्ष उसने 300 वर्ष पूर्व नंदवंश के शासकों द्वारा बनाई नहर को अपनी राजधानी तक बढ़ाया. छठे वर्ष उसने जनकल्याणकारी कार्य तथा दान कार्य किये. उसने अपने राज्याभिषेक के आठवें तथा बारहवें वर्षों में दो बार मगध पर आक्रमण किये. कहा जाता है कि वह मगध तथा अंग को जीतने में सफल रहा. उसने जैन मुनियों के लिए मन्दिर तथा विहार बनवाये. वस्तुत: हाथीगुम्फा के शिलालेख ही चेदि वंश के बारे में जानकारी देते हैं. इससे मगध के मौर्योत्तर सम्राटों की दुर्बलता, उड़ीसा में जन धर्म के प्रसार तथा खारवेल के बारे में पर्याप्त जानकारी मिलती है.

Comments

Popular posts from this blog

तापमान को प्रभावित करने वाले कारक – FACTORS AFFECTING TEMPERATURE

  आज हम तापमान (temperature) को प्रभावित करने वाले कारकों (factors) की चर्चा करेंगे. किसी क्षेत्र का तापमान क्यों अधिक और क्यों कम होता है, इस बात को हम इस आर्टिकल के द्वारा समझने की कोशिश करेंगे. यदि किसी क्षेत्र का तापमान अधिक है तो इसका साफ़ मतलब होता है कि वहाँ बहने वाली वायु गर्म है. इसलिए क्यों न हम ये जानें कि वायु का तापक्रम किन चीजों से प्रभावित होता है? पृथ्वी के विभिन्न भागों में वायु के तापक्रम पर प्रभाव डालने वाली प्रमुख बातें निम्नलिखित हैं  – अक्षांश (Latitude) पृथ्वी की उभरी हुई गोलाई के कारण उस पर सभी जगह एक-सी सूर्य की किरणें नहीं पड़तीं. कहीं वे सीधी पड़ती हैं और कहीं तिरछी. सीधी किरणों की अपेक्षा तिरछी किरणें अधिक क्षेत्र में फैलती हैं, फलतः उनसे पृथ्वी पर कम गर्मी उत्पन्न होती है और उसके सम्पर्क में आने वाली वायु कम गर्म हो पाती है. इस चित्र में विषुवतीय (Equator) रेखा पर सूर्य की सीधी किरणें पड़ रही हैं और ध्रुवों पर तिरछी. ध्रुवों के पास अपेक्षाकृत अधिक क्षेत्र में किरणें फैलती हैं. साथ ही, विषुवत् रेखा (equator) पर सूर्य की किरणों को वायुमंडल का कम भाग...

वर्षा के TYPES, REASONS, MEASUREMENT और DISTRIBUTION

  वर्षा (Rain) के लिए दो बातों का होना अत्यंत आवश्यक है – वायु में पर्याप्त   जलवाष्प   का होना और ऐसे साधन का होना जिससे वाष्पयुक्त वायु ठंडी होकर घनीभूत (condensate) हो सके. आज हम वर्षा के विषय विस्तृत जानकारी (information) आपको देने वाले हैं. आज हम इस लेख में पढेंगे कि वर्षा कैसे होती है, इसके कितने प्रकार (types) हैं, इसे कैसे मापा (measure) जाता है और इसका वितरण (distribution) विश्व में कहाँ-कहाँ किस प्रकार है आदि. वाष्प से युक्त वायु निम्नलिखित प्रकार से ठंडी हो सकती है – गर्म वायु का हल्की होकर ऊपर उठना और ऊपर जाकर फ़ैल जाना. गर्म वायु का ऊँचे पर्वतों के संपर्क में आकर उनके ऊपर चढ़ना और ऊँचाई पर जाकर हिमाच्छादित भाग के संपर्क में ठंडा होना. गर्म वायु का ठन्डे अक्षांशों की ओर बढ़ना. गर्म वायु का ठंडी वायु या ठंडी जलधारा के संपर्क में आने से ठंडा हो जाना. वर्षा के प्रकार (TYPES OF RAIN) पृथ्वी पर होने वाली वर्षा मुख्य रूप से तीन प्रकार की होती है – वाहनिक (Convectional Rain) पर्वतीय वर्षा (Relief Rain) चक्रवातीय वर्षा (Cyclonic Rain) वाहनिक वर्षा वाहनिक वर्षा (Convectio...

SOLAR SYSTEM IN HINDI -सौरमंडल के ग्रह (PLANETS)

  वैसे तो हमने बचपन में सौरमंडल (solar system) के बारे में हमेशा school books में पढ़ा है मगर आज भी competitive exams में सौरमंडल से सम्बंधित ऐसे टेढ़े-टेढ़े सवाल पूछे जाते हैं जिन्हें हल करने में हमारे पसीने छूट जाते हैं. आज मैं सौरमंडल व planets से सम्बंधित उन्हीं तथ्यों को आपके सामने रखूँगा जो आपके काम आ सके.  SOLAR SYSTEM IN HINDI -सौरमंडल में ग्रह (PLANETS) बुध (MERCURY) १. यह सूर्य के सबसे निकट है (nearest to the sun). २. यह सबसे छोटा ग्रह है (smallest planet) ३. अपनी धुरी (axis) पर 58.65 दिल में एक घूमता है. ४. यह सूर्य के चारों ओर 88 दिन में एक बार चक्कर (rotation) लगाता है. ५. यहाँ दिन अत्यधिक गर्म और रातें बर्फीली होती हैं. ६. परिमाण (mass) में यह पृथ्वी का 18वां भाग है. ७. इसका गुरुत्वाकर्षण (gravity) पृथ्वी का 3/8 भाग है. शुक्र (VENUS) १. यह ग्रहों में पृथ्वी के निकटतम (nearest to the earth) है. २. यह सौरमंडल में सूर्य से दूसरे निकटतम स्थान पर है. ३. यह “शाम का तारा- evening star” और “सुबह का तारा- morning star” के रूप में ज्यादा प्रसिद्ध है. ४. यह सबसे...